Wednesday, February 21, 2018

कैसे मनाया जाता हैं होली का त्योहार? About Happy Holi 2018: Essay, Quotes, sms, Wishes, Status Eassy On Happy Holi in Hindi होली में सावधानियां-About Holi 2018 in hindi ( होली पर निबंध )

About Happy Holi 2018: Essay, Quotes, sms, Wishes, Status
Eassy On Happy Holi in Hindi 


होली भारत का बहुत ही लोकप्रिय और हर्षोल्लास से परिपूर्ण त्यौहार है| लोग चन्दन और गुलाल से होली खेलते हैं| प्रत्येक वर्ष मार्च माह के आरम्भ में यह त्यौहार मनाया जाता है| लोगों का विश्वास है कि होली के चटक रंग ऊर्जा, जीवंतता और आनंद के सूचक हैं| होली की पूर्व संध्या पर बड़ी मात्रा में होलिका दहन किया जाता है और लोग अग्नि की पूजा करते हैं|

होली रंग-बिरंगा मस्तीभरा त्‍योहार हैं। होली के दिन सभी लोग अपने पुराने लड़ाई-झगड़ो को भुलाकर एक-दुसरे के गले लगते है और प्‍यार से एक-दुसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं। प्रमुख रूप से हिन्दूओं का एक प्रचीन और महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। भारत के साथ-साथ नेपाल और दुनिया के अन्य क्षेत्रों में भी मनाया जाता है। भारत देश के अलग अलग हिस्सो मे होली को कई नामों से जाना जाता हैं, जैसे-होलिकापूजन,होलिकादहन,धुलेडी,धुलिवन्दन,धुरखेल वसंतोत्सव और काम-महोत्‍सव आदि नामों से भी जाना जाता हैं।About Happy Holi 2018: Essay, Quotes, sms, Wishes, Status

होलिका दहन की कहानी | Holika Dahan Ki Kahani

प्रह्लाद से जुड़ी एक किंवदंति के अनुसार तभी से होली का त्यौहार आरम्भ हुआ था| प्रह्लाद ईश्वर को समर्पित एक बालक था, परन्तु उसके पिता ईश्वर को नहीं मानते थे| वह बहुत दंभी (घमंडी) और क्रूर राजा थे| तो कहानी कुछ इस तरह से आगे बढ़ती है कि प्रह्लाद के पिता एक नास्तिक राजा थे और उनका ही पुत्र हर समय ईश्वर का नाम जपता रहता था| इस बात से आहात हो कर वह अपने पुत्र को सबक सिखाना चाहते थे| उन्होंने अपने पुत्र को समझाने के सारे प्रयास किए, परन्तु प्रह्लाद में कोई परिवर्तन नहीं आया| जब वह, प्रह्लाद को बदल नहीं पाए तो उन्होंने उसे मारने की सोची| इसलिए उन्होंने अपनी एक बहन की मदद ली| उनकी बहन को यह वरदान प्राप्त था कि यदि वह अपनी गोद में किसी को भी ले कर अग्नि में प्रवेश करेगी तो स्वयं उसे कुछ नहीं होगा परन्तु उसकी गोद में बैठा व्यक्ति भस्म हो जाएगा| राजा की बहन का नाम होलिका था| होलिका ने प्रह्लाद को जलाने के लिए अपनी गोद में बिठाया, परन्तु प्रह्लाद के स्थान पर वह स्वयं जल गई और “हरि ॐ” का जाप करने एवं ईश्वर को समर्पित होने के कारण, प्रह्लाद की आग से रक्षा हो गई और वह सुरक्षित बाहर आ गया|

कुछ गावों में लोग अंगारों पर से हो कर गुजर जाते हैं और उन्हें कुछ भी नहीं होता, उनके पैरों में छाले/फफोले भी नहीं पड़ते! विश्वास में बहुत शक्ति होती है| जीवन में विश्वास का बड़ा योगदान होता है| आने वाले मानसून पर होलिका दहन का प्रभाव पड़ता है|

होलिका भूतकाल के बोझ का सूचक है जो प्रह्लाद की निश्छलता को जला देना चाहती थी| परन्तु नारायण भक्ति से गहराई तक जुड़े हुए प्रह्लाद ने सभी पुराने संस्कारों को स्वाहा कर दिया और फिर नए रंगों के साथ आनंद का उद्गम हुआ| जीवन एक उत्सव बन जाता है| भूतकाल को छोड़ कर हम एक नई शुरुआत की तरफ बढ़ते हैं| हमारी भावनाएं आग की तरह हमें जला देती हैं, परन्तु जब रंगों का फव्वारा फूटता है तब हमारे जीवन में आकर्षण आ जाता है| अज्ञानता में भावनाएं एक बोझ के समान होती हैं, जबकि ज्ञान में वही भावनाएं जीवन में रंग भर देती हैं| सभी भावनाओं का सम्बन्ध एक रंग से होता है जैसे कि – लाल रंग क्रोध से, हरा इर्ष्या से, पीला पुलकित होने या प्रसन्नता से, गुलाबी प्रेम से, नीला रंग विशालता से, श्वेत शान्ति से और केसरिया संतोष/त्याग से एवं बैंगनी ज्ञान से जुड़ा हुआ है| त्यौहार का सार जान कर ज्ञान में होली का आनंद उठाएं|About Happy Holi 2018: Essay, Quotes, sms, Wishes, Status 

कैसे मनाया जाता हैं होली का त्योहार?

होली को फाल्गुन माह में मनाया जाता हैं इस कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। होली का उत्‍सव बंसन्‍त पंचमी से शुरू होता हैं, उसी दिन पहली बार गुलाल को उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। होली के दिन आम्र, मंजरी और चंदन को मिलाकर खाने का बहुत बड़ा महत्‍व हैं। होली का त्योहार पारंपरिक रूप से दो दिन तक मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन होलिकादहन किया जाता हैं और उसके दुसरे दिन रंगों से होली खेली जाती हैं, जिसे धुरड्डी,धुलेंडी,धुरखेल या धूलिवंदन कहा जाता है। लोग एक-दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल लागते हैं, ढोल-तासों के साथ घर-घर जाकर होली खेलते है और एक-दुसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं और साथ ही होली के गीत गाये जाते हैं।

About Holi 2018 in hindi ( होली पर निबंध )
Happy Holi 2018, happy Holi Sms and Wishes in Hindi and English
भारत की प्रसिद्ध होली–
भारत की प्रसिद्ध होली मधुरा में मनाई जाती हैं, जैसे बरसाने की लट्ठमार होली, व्रज की होली, मथुरा, वृन्दावन की होली, श्रीनाथजी, काशी, इन जगहो की होली बहुत ही पसिद्ध हैं। भारत के कुछ हिस्‍सों में होली का उत्‍सव पांच दिनों तक मनया जाता हैं, जो हालिका से शुरू होकर रंग पंचमी तक चलती हैं।

होली में सावधानियां-
आज के समय में Chemical से युक्‍त रंगों का प्रयोग किया जाता हैं, यह हानिकारण हो ता हैं जिससे त्‍वचा में अनेक प्रकार के रोग हो सकत हैं जैसे- खुजली, रेशस आदि। होली खुशियों का त्‍योहार हैं इसे मेल-मिलाप के साथ मनाना चाहिए न कि किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए। आज के समय में लोग अनेक प्रकार के मादक नशे में चुर होकर रंग खेलते हैं, जिससे केवल लोगों को नुकसान ही पहुंचता हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। होली को शुद्ध रंगों के साथ मनओं और खुब मस्‍ती करों, लेकिन आपकी मस्‍ती से किसी को किसी प्रकार का कोई नुकसान हो यह भी ध्‍यान रखना चाहिए।

Happy Holi Wishes In Hindi 2018
1.निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगा दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली।

2.रंगों की हो भरमार, ढेर सारी खुशियों से
भरा हो आपका संसार, यही दुआ है भगवान
से हमारी हर बार.

3.खाके गुजिया, पी के भंग
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
खेलें होली हम तेरे संग।
होली मुबारक

4.रीत का पीला , नेह का नीला
हर्ष का हरा,लावण्य कि लाली
प्रेम के जल में हमने मिला ली
उस रंग से मै खुद को रंग दूँ
इसको रंग दूँ उसको रंग दूँ
प्रियजन … होली की हार्दिक शुभकामनायें

5.मथुरा की खुशबू ,गोकुल का हार,
वृन्दाबन की सुगंध ,बरसाने की फुहार !
राधा की उम्मीद ,कान्हा का प्यार ,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार !!

6.रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

7.लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार
सूरज की किरण खुशियों की बहार
चाँद की चांदनी अपनों का प्यार
शुभ हो आपको होली का त्यौहार
Happy Holi

8.प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
आपको एडवांस में हैप्पी होली

9.मथुरा की खुशबु, गोकुल का हार,
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार,
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार.

10.राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली

WebRaaz

No comments:

Post a Comment

WebRaaz