Friday, January 19, 2018

सोशल मीडिया पर इन दिनों आग की तरह फैलाया जा रहा है एक साध्वी के ‘प्रेम प्रसंग’ का वीडियो, जानिये क्या है सच्चाई?

सोशल मीडिया पर इन दिनों आग की तरह फैलाया जा रहा है एक साध्वी के ‘प्रेम प्रसंग’ का वीडियो, जानिये क्या है सच्चाई?



नई दिल्ली सोशल मीडिया पर इन दिनों हिन्दु धर्म प्रचारक साध्वी सरस्वती के नाम से एक वीडियो आग की तरह फैलाया जा रहा है। कुछ वेबसाइट्स पर ऐसी खबरे सामने आ रही हैं जिनमें इस वीडियो के ज़रिए दावा किया जा रहा है कि साध्वी सरस्वती का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, यह वीडियो नहीं बल्कि सिर्फ ऑडियो है। जिसमें कहा जा रहा है कि लड़की की आवाज साध्वी कि है। इस वीडियो को फेसबुक के कई पेज पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह आवाज साध्वी सरस्वती की है। लेकिन, यह आवाज किसकी है ये तो नहीं जाना जा सका। परन्तु इतना जरुर साफ हो गया है कि यह आवाज साध्वी सरस्वती की नही है।

https://www.facebook.com/bahujanekta/videos/1265936053516418/

आपको बता दें कि साध्वी सरस्वती हिंदू धर्म की प्रचारक हैं और सनातन धर्म प्रचार सेवा समिति की अध्यक्ष हैं। वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हैं। उन्हें वीएचपी के कार्यक्रमों में उनके उत्तेजक भाषणों के लिए जाना जाता है, जहां वह स्टार स्पीकर की भूमिका में रहती हैं। उन्होंने अपने दादा और पिता से भागवत कथा और राम कथा से प्रेरित होकर 12 वर्ष की उम्र में ‘साध्वी दीक्षा’ ली। शेयर किये जा रहे वीडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है उसमें कहीं भी किसी का नाम नहीं लिया गया है। देखें वीडियो-

यह ऑडियों एक लड़के और लड़की की बातचीत का है। ऑडियो को सुनने से ऐसा लगता है कि कोई लड़की प्यार में धोखा खाई हुई है और अपने प्रेमी से इसका जवाब मांग रही है। ऑडियो सुनकर यही लगता है कि लड़की के घरवालों को दोनों के बारे में पता चल गया है और वो इन्हें अलग करना चाह रहे हैं। ऑडियो में लड़की अपनी तस्वीरों की बात कर रही है। पूरे ऑडियो को सुनकर सिर्फ यही समझ में आता है कि इसमें एक प्यार में धोखा खाई कोई लड़की अपने प्रेमी से बात कर रही है और उसके लिए रो रही है। ताज्जुब कि बात है कि इस ऑडियो कि सच्चाई जाने बिना ही इसे तमाम लोग शेयर कर रहे हैं।

खैर इस तरह के वीडियो ऐसे ही नहीं फैलाये जाते बल्कि इनके पीछे का मकसद किसी को बदनाम करना होता है। इस बार निशाना साध्वी सरस्वती हैं। अगर आपने साध्वी सरस्वती को कभी सुना होगा तो आप जान सकते हैं कि उनकी आवाज में इतना तेज है कि सुनने वालों का खून उबल पड़ता है। लेकिन, जो वीडियो शेयर किया जा रहा है उसमें जो लड़की बोल रही है उसकी आवाज और साध्वी की आवाज में ज़मी आसमां का अंतर है। इस बात के लिए कई और तर्क दिये जा सकते हैं कि यह वीडियो साध्वी सरस्वती का नहीं है। इसलिए इस तरह के वीडियो या ऑडियो शेयर करने से दूर रहें। यह सिर्फ किसी व्यक्ति या धर्म को बदनाम करने की साजिश हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

WebRaaz